फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति बने संतोष कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को श्री काशी अग्रवाल समाज के सत्र 2022-25 के चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा हुई। सोमवार शाम को शुरू हुई मतगणना मंगलवार सुबह 7 बजे तक चली। चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि सभापति पद पर पीली पर्ची के संतोष कुमार अग्रवाल को कुल 2382 मत मिले। उन्होंने सफेद पर्ची के प्रत्याशी अनिल कुमार जैन को 792 मतों से हराकर विजय हासिल की। अनिल जैन को कुल 1590 मत मिले। गहमागहमी के बीच कुल 7049 में से 4197 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 55 पदों के लिए 139 प्रत्याशी मैदान में रहे, इसमें 33 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि उपसभापति पद पर सफेद पर्ची से अरुण कुमार अग्रवाल (रुद्रा) को 2205 मत, अशोक कुमार अग्रवाल नाटी ईमली 1872 मत, बल्लभ दास अग्रवाल चम्पालाल 1887 मत, रिषभ चंद्र जैन 1902 मत पाकर विजयी रहे। पीली पर्ची से नीरज अग्रवाल आरके मार्बल 2148 मत पाकर उपसभापति बने। प्रधानमंत्री पद पर सफेद पर्ची के संतोष अग्रवाल कर्णघंटा ने 2007 मत पाकर पीली पर्ची के डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल (1809 मत ) को 198 मतों से हराकर जीत हासिल की। मंत्री पद पर पीली पर्ची के राकेश जैन 1635 मत पाकर विजयी रहें। अर्थ मंत्री पद पर पीली पर्ची के गौरव अग्रवाल ने 2176 मत हासिल कर सफेद पर्ची के संतोष अग्रवाल (1602 मत) को 574 मतों से हराया। सहायक अर्थ मंत्री पद पर पीली पर्ची से नारायण अग्रवाल (2099 मत ) विजयी हुए। श्री काशी अग्रवाल समाज के पूर्व सभापति अशोक अग्रवाल सर्राफ ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। साथ ही समाज के विकास में योगदान का वचन दिया।
डिजिटल होंगे सभी कार्य
चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि संस्थाओं के विकास के साथ सभी कार्यों को डिजिटल करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। साथ ही रोजगार परक कोर्स के लिए योगदान की अपील की।
विज्ञापन

डॉ. मधु अग्रवाल बनीं अग्रसेन पीजी कॉलेज की प्रबंधक
श्री अग्रसेन कन्या डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पद पर कॉलेज के इतिहास में पहली बार पीली पर्ची से महिला प्रत्याशी डॉ. मधु अग्रवाल 1979 मत पाकर विजयी हुईं। उन्होंने सफेद पर्ची के दीपक अग्रवाल (1867 मत) को 112 मतों से हराया। सहायक प्रबंधक के पद पर पीली पर्ची से डॉ. रूबी शाह ने सफेद पर्ची के हरीश कुमार अग्रवाल को 250 मतों से हराया। केसरिया पर्ची से गौरव अग्रवाल को मात्र 277 मत ही मिल सके। इसके अलावा श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद पर सफेद पर्ची से डॉ. रीतू गर्ग (1923 मत) लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुईं। उन्होंने अमोद कुमार अग्रवाल (1841 मत) को 82 मतों से हराया। सहायक प्रबंधक के पद पर योगेश कुमार अग्रवाल 1672 मत से विजयी रहे। श्री अग्रसेन महाजनी (इंटर) महाविद्यालय के प्रबंधक पद पर सफेद पर्ची के पंकज अग्रवाल (2105 मत), सहायक प्रबंधक पद पर दिनेश कुमार अग्रवाल (1912 मत) विजयी रहे।
विज्ञापन

इन्होंने भी दर्ज की जीत
मंत्री समाज सेवा के पद पर सफेद पर्ची के गिरधर दास अग्रवाल चम्पालाल ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
धर्मशाला मंत्री के पद पर पीली पर्ची से बृज कमल दास अग्रवाल और भंडार मंत्री के पद पर राज किशोर चंद्र अग्रवाल विजयी रहें।
कार्यकारिणी के 33 पदों पर भी दोनों पर्ची के दावेदारों ने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें