फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि के पूर्व छात्र प्रो. रमाकांत उत्तराखंड में बने कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र व वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार का कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल व कुलाधिपति ले. जनरल गुरमीत सिंह की ओर से प्रो. पांडेय की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। प्रो. रमाकांत पांडेय ने संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री, आचार्य, एमए (संस्कृत), पीएचडी, डीलिट की उपाधि प्राप्त की है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने प्रो. पांडेय के कुलपति बनने पर खुशी जताते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उधर, विश्वविद्यालय के प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. राजनाथ आदि ने भी प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें