फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांसद आदर्श ग्राम पूरे के विकास की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। सेवापुरी ब्लाक के सांसद आदर्श ग्राम पुरे में विकास की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को पंचायत भवन पर चौपाल लगाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसमें जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और जलनिकासी की व्यवस्था न होने की समस्या सामने आई।
विज्ञापन

ग्रामीण उमाशंकर पटेल, हरिशंकर विश्वकर्मा, शिव बहादुर पटेल, महेंद्र पाल आदि ने गांव में खेल मैदान एवं 10 बेड का अस्पताल बनाने और कन्या इंटर कॉलेज बनाने की मांग की। इसके साथ दिव्यांगों ने गांव में दिव्यांगों के जीवन यापन के लिए उद्योग लगाए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान अमरावती मौर्य ने गांव के विकास की कार्ययोजना डिप्टी कमिश्नर श्रम एवं स्वरोजगार दिलीप सोनकर को सौंपा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक, उपनिदेशक कृषि विभाग अखिलेश सिंह व जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य, डिप्टी कमिश्नर हैंडलूम ओपी वर्मा, एसडीओ बिजली विभाग राजेश कुमार यादव समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें