फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 सौ मीटर की दौड़ में संजय को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
​भिस्कुरी ​स्थित स्टेडियम में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते युवा, स्रोत युवा कल्
विज्ञापन
मिर्जापुर। भिस्कुरी स्टेडियम में सोमवार से दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में मझवां विधानसभा क्षेत्र की इस प्रतियोगिता में पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें 1500 मीटर की दौड़ में संजय कुमार प्रथम रहे। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप रेखा के बारे में बताया। पहले दिन की प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में रोहित पाल प्रथम, अमरदीप द्वितीय, तृतीय सूरज यादव व जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में गोलू प्रथम, अखिलेश द्वितीय व अंकित तृतीय रहे। सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में संजय कुमार प्रथम, राकेश यादव द्वितीय तथा कुलदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल सब जूनियर बालक में तुलापुर विजेता व इंदीपुर की टीम उपविजेता रही। सब जूनियर बालिका में मझवा की टीम विजेता, जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में तुलापुर की टीम विजेता एवं भरपुरा की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन सब जूनियर बालिका में शेफाली विजेता व मनीषा उप विजेता रही। सब जू. बालक में दिव्यांशु विजेता व शिवांशु उप विजेता रहे l निर्णायकों में राम सकल यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय सिंह, अनिल गोस्वामी आदि रहे। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक बिमलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें