फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका के लालडिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय पर शु्क्रवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संगठन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी को दस सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इसलिए उनके बकाए वेतन को जल्द से जल्द खाते में डाला जाय। आरोप लगाया कि संविदाकार द्वारा उनके पीएफ की कटौती तो कर ली जा रही है लेकिन पैसा खाते में जमा नहीं किया जा रहा है,पीएफ के पैसे को उनके ईपीएफओ अकाउंट में डाला जाय। इस दौरान झाड़ू देने, आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को रविवार के ही दिन सामूहिक अवकाश देने की मांग की गई। इस अवसर पर सभासद रूपेश यादव,ऋषभ जायसवाल,कर्मचारी संगठन से आशीष सुदर्शन,कल्लू नारायण,सुधीर,अमिताभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें