फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक मुक्केबाजी में संध्या ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
69वीं प्रादेशिक विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी की संध्या पटेल ने बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 50 किलो भार वर्ग में विरोधी खिलाड़ी को नॉकआउट कर स्वर्ण पदक जीता। संध्या विकास इंटर काॅलेज परमानंदपुर में कक्षा 11 की छात्रा है। यह प्रतियोगिता लखनऊ में 25 से 29 सितंबर तक खेली गई। इसके बालक वर्ग में अमृत गुप्ता, रुद्र पांडेय, कैफ खान, वीर किशन शर्मा, अंकित राजभर ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी में हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह, भरत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें