जगतगंज में हुई शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी खिलाड़ी। अमर उजाला
एसकेवीटी की ओर अखिल भारतीय ओपेन शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को जगतगंज स्थित एक होटल के बेंक्वेट हॉल में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में ढाई साै खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने बताया कि पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के सम्यक वेधात सात चक्र जीत कर सात अंक और बालिका वर्ग में वाराणसी की सुमन ने पांच अंक लेकर विजेता बनीं। पुरुष वर्ग में दोनों खिलाड़ियों में समान अंक होने पर उपविजेता का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। वाराणसी के श्रेयस मिश्र साढ़े छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्रयागराज के स्पर्श यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में बीएचयू की आपूर्ति बर्नवाल साढ़े चार अंक और काशिका सिंह चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर सुनील मिश्र, कामेश सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, डॉ. श्वेता भारती आदि मौजूद रहे।