फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sampurnanand News:संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 जून से होगी योग डिप्लोमा की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में योग विज्ञान विषयक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी। तीन जुलाई तक चलने वाली परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। इसमें पहली पाली में 2022-23 प्रथम सेमेस्टर की सुबह 8 से 11 बजे तक परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में सत्र 2023-24 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन योग, बीए इन योगा, एमए इन योगा के विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें