फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sampoornanand News:विदेशी भाषा, संगीत और बीलिबआईएससी में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा डिप्लोमा, स्नातकोत्तर भाषा विज्ञान, संगीत प्रमाण-पत्रीय पाठ्यक्रम और ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री (बीलिब आईएससी) में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन को ऑनलाइन कर दिया है। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में भाषा विज्ञान के अंतर्गत संचालित विदेशी भाषा डिप्लोमा प्रथम वर्ष रुसी, फ्रेंच, जर्मन, तिब्बती, नेपाली, अंग्रेजी एवं स्नातकोत्तर भाषा विज्ञान और साहित्य विभाग की ओर से संचालित संगीत प्रमाण-पत्रीय प्रथम वर्ष में दाखिले शुरू हो गए हैं। छात्र ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिये शुल्क जमा करके आवेदनपत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक निर्देश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन वेबसाइट www.ssvvonline.in के प्रवेश सत्र विकल्प पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश के लिए संपूर्णानंद आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये प्रति छात्र देय होगा। काउंसिलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। छात्रों को एंटी रैगिंग शपथ-पत्र भरना अनिवार्य है।
ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का शुल्क 800 रुपये है। छात्रावास की सुविधा के इच्छुक छात्र को प्रवेश परीक्षा शुल्क के साथ छात्रावास आवेदन प्रक्रिया शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। छात्रों को एंटी रैगिंग शपथ-पत्र भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें