ज्ञानपुर। जनपद के एक लाख 50 हजार किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बुधवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की 15वीं किस्त भेज दी। खाता में पैसा पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। जनपद के 23 हजार किसान ईकेवाइसी नहीं कराए थे। इसके कारण उनकी किसान सम्मान निधि नहीं मिल पायी।
जिले में कुल एक लाख 73 हजार किसान है। बुधवार को एक लाख 50 हजार किसानों के खाते में करीब 30 करोड़ रुपये जारी किया गया। किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरु की थी। योजना में हर चौथे महीने में किसानों को दो-दो हजार रुपये की किस्त उनके खाते में भेजी जाती है। वह पैसा किसान खेती बारी में उपयोग कर सकते हैं। धान की कटाई और गेंहू की बुआई का सीजन चल रहा है। जिला उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त बुधवार को जारी की गई। इस बार सम्मान निधि के लिए तकरीबन एक लाख 50 किसानों का डॉटा लॉक किया गया था। ईकेवाइसी न कराने के कारण जनपद में 23 हजार किसानों का सम्मान निधि का पैसा नहीं मिला है। यह सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी की गई है। जिन किसानों का सम्मान निधि नहीं आया है। वे ईकेवाईसी जरुर करवा लें, जिससे जिससे अगली किस्त आ सकें।