फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समर के दोस्त संजय की जमानत अर्जी पर एक जून को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में जिला जेल में बंद संजय सिंह की जमानत अर्जी पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। वादिनी मधु दुबे की तरफ से अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और शशांक शेखर त्रिपाठी ने अदालत में हाजिर होकर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए एक जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव मिला था। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल दोनों आरोपी जिला जेल में बंद हैं। समर सिंह की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत से खारिज हो चुकी है। उसके बाद अब संजय सिंह ने जमानत के लिए जिला जज की अदालत में अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें