भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। पुलिस की पूछताछ में समर टूट गया है। उसने आकांक्षा दुबे के साथ अपने रिश्ते का सच पुलिस को बताया।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को समर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।
विज्ञापन
सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। समर बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है और संजय जिला जेल में है।
समर ने कहा कि आकांक्षा एक महत्वाकांक्षी युवती थी। तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी। आकांक्षा से लेनदेन और बकाया के विवाद के सवाल पर समर ने कहा कि जो भी काम उन्होंने हमारे साथ किया, उसका समय से भुगतान कर दिया गया था। एकाध-दो बेहद छोटे भुगतान बाकी थे और उनका भुगतान भी नियमानुसार हो जाता। ये भी पढ़ें: बनारस पर PM Modi का ट्वीट वायरल: यूजर ने लिखा- काशी जाने के ये हैं दस कारण, पीएम ने दिया ये जवाब
समर सिंह बोला- मैं बेकसूर हूं
भोजपुरी गायक समर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
समर सिंह ने पुलिस से कहा कि उसकी ओर से मानसिक या मौखिक रूप से कभी कोई ऐसी बात नहीं की गई, जिससे कि आकांक्षा को ठेस पहुंचती। फिलहाल, समर सिंह से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे 17 अप्रैल की शाम जिला जेल में दाखिल किया जाएगा।
मुंबई रहने वाली आकांक्षा की सहेली को पुलिस ने किया तलब
मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी की सहेली ने जल्दबाजी में शव की अंत्येष्टि कराई थी। अंत्येष्टि के समय बेटी का मोबाइल भी उसके पास था। इस दौरान जो भी रिश्तेदार कॉल कर रहे थे, उनका फोन वह नहीं रिसीव कर रही थी। मोबाइल का पूरा डेटा भी हटा दिया गया था, इसलिए आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी सहेली से पूछताछ किया जाना जरूरी है।