फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: लाउडस्पीकर पर महंगाई से जुड़ा गाना बजाकर विरोध जता रहे सपा के पूर्व पार्षद

Sun, 17 Apr 2022 07:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर वाराणसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद ने विरोध जताया है। वो अपने घर की छत पर लाउडस्पीकर से महंगाई से जुड़ा गाना बजा रहे हैं। 
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में सपा का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा मिश्र पोखरा स्थित घर की छत पर लाउडस्पीकर से महंगाई का गाना बजाकर विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय देश में महंगाई बड़ा मुद्दा है। इस नाते महंगाई डायन खाय जात है गाना बजाकर लोगों सरकार की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम चल रहा है। इन दिनों लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और अजान को लेकर बहस छिड़ी है। आज लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि वे सुबह और शाम लाउडस्पीकर बजाएंगे लेकिन जिस समय आरती और अजान होगी उस समय नहीं बजाएंगे।
इस समय न केवल महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई अन्य समस्याएं हैं। जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

जेल में बंद कार्यकर्ताओं से कल मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल

पहड़िया मंडी में ईवीएम में छेड़छाड़ अफवाह को लेकर हुए उपद्रव मामले में जिला कारागार में बंद सपा कार्यकर्ताओं से पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल को मिलेगा। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौंपेगा। उक्त जानकारी सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने दी। प्रतिनिधिमंडल में विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक प्रभु नारायण सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, एमएलसी आशुतोष सिन्हा और किशन दीक्षित को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें