फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पावरलिफ्टिंग में सलोनी ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यलायीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यापीठ की सलोनी ने रजत पदक जीत लिया है। 47 किलो भार वर्ग में विद्यापीठ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सलोनी ने स्क्वॉड, डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस में कुल 392 किलो उठाकर पदक हासिल किया। कश्मीर विवि में अखिल भारतीय अंतर विश्विद्यालयीय पावरलिफ्टिंग हो रही है। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की 15 सदस्यीय टीम भी हिस्सा ले रही है। टीम कोच डॉ. दीनेश सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में 6 जबकि पुरुष वर्ग में 9 कुल 15 खिलाड़ी 4 से 7 अप्रैल तक पदक के लिए दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें