ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने राजस्व एवं कर-करेतर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली की गति धीमी देख नाराजगी व्यक्त की और कर निरीक्षक नगर पालिका भदोही और ज्ञानपुर के वेतन पर रोक लगा दी। उन्होंने राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही न करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रवर्तन विभाग आबकारी, परिवहन, खनन, आपूर्ति, मंडी निरीक्षक को चेक लिस्ट बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि पेट्रोल पंप, राइस मिल, शराब की दुकान, गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाणिज्य कर विभाग, स्टांप शुल्क, नगरीय निकाय शुल्क, कर में प्रगति लाने का निर्देश दिया। प्रभागीय वनाधिकारी को अवैध आरा मशीनों के संचालन पर सख्ती दिखाने की बात कहीं।