वाराणसी। दिवाली के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पर तैनात प्राथमिक चिकित्साधिकारी और चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने यह कार्रवाई दिवाली के दिन ड्यूटी से गायब रहने पर की है। सीएमओ ने बताया कि पिंडरा पीएचसी पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह और चिकित्साधिकारी डॉ. एस द्विवेदी दिवाली पर अवकाश पर थे जबकि सभी की छुट्टियां निरस्त थीं। इस वजह से मेडिको लीगल केस वाले लोगों को दूसरी जगह जाना पड़ा। सीएमओ ने बताया कि दोनों का वेतन रोका गया है। कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न आने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो