फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 90 विद्यालयों के 250 से अधिक शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2026-27 को शुरू हुए करीब डेढ़ महीने हो गए हैं, लेकिन नए प्रवेश की स्थिति बहुत खराब है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के शिवपुर कंपोजिट विद्यालय से प्रदेश भर स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की थी। नए प्रवेश में हीलाहवाली को लेकर मंडल के 90 विद्यालयों के 250 से ज्यादा शिक्षकों का वेतन रोका गया है। हालांकि, इस कार्रवाई पर शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों को लगातार क्षेत्र में निकल कर अभिभावकों से संपर्क साधने और विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश हैं। विभाग के तमाम दावों और अभियानों के बावजूद प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम है। हाल ही में शासन में हुई समीक्षा में जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में पिछले सत्र में 46197 नामांकन हुए थे। इसके मुकाबले इस बार महज 31656 नामांकन ही हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा अन्य जिलों से फिर भी ठीक है। गाजीपुर में पिछले साल 50996 के मुकाबले इस बार 35510 नामांकन ही हुए हैं। ऐसे ही चंदौली में महज 22918 और जौनपुर में 54153 नामांकन हुए हैं। एडी बेसिक हेमंत राव ने बताया कि मंडल के 90 विद्यालयों के 250 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोका गया है। वहीं, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को जब जनगणना ड्यूटी में लगाया गया है तो फिर वेतन रोकना या कार्रवाई करने का क्या तुक है। यह बिलकुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें