बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय बालिका जूडो प्रतियोगिता हुई।
जिला स्तरीय बालिका जूडो प्रतियोगिता में अंशिका राय ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी काजल को तीन सेकंड और साक्षी ने हेमा को दो ही सेकंड में परास्त कर स्वर्ण जीत लिया। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाल में शुक्रवार को 44 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काजल को किक-ब्लॉक की मदद से हराया। वहीं, पूनम और आर्या को कांस्य पदक मिला। 57 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी ने हेमा को दो सेकंड से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रीति यादव और तान्या को कांस्य पदक मिला। इस प्रतियोगिता के 52 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में पायल ने कोमल को परास्त कर स्वर्ण पदक पर जीता। प्रीति और सुरम्या को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। बीना कश्यप निर्णायक की भूमिका में थी। यह प्रतियोगिता जिला जूडो संघ के सचिव लाल कुमार की देखरेख में खेली जा रही है।