फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चित्र प्रतियोगिता में साक्षी व सिमरन को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर व दक्षिण भारत के सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परंपरा को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को बल प्रदान करने के उद्देश्य से चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। चित्रकला के प्रतिभागियों ने काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक, धार्मिक विरासत और भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन एवं नशा मुक्त पर आकर्षक चित्र बनाया। इस प्रतियोगिता में साक्षी गुप्ता व सिमरन कुमारी को प्रथम स्थान मिला, प्रीति व श्याम मिश्रा को द्वितीय और अंकिता सिन्हा व कृति कश्यप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नोडल अधिकारी जय सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें