दशाश्वमेघ घाट पर रविवार दोपहर जल पुलिस संग नविकों की बैठक हुई। इसमें दिवाली, छठ और देव दीपावली पर घाटों पर सुरक्षा, नावों में यात्रियों के बैठाने आदि विषयों पर जल पुलिस प्रभारी ने नाविकों से वार्ता की। जल पुलिस प्रभारी ने नविकों को हिदायत दी कि नावों पर क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर नावों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। बिना लाइफ जैकेट के कोई भी सवारी नहीं बैठाएं। बैठक में थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, चौकी प्रभारी दशाश्वमेघ, आरपी सिंह और मदनपुरा चौकी प्रभारी गौरव पांडेय, प्रमोद मांझी, बबलू आदि मौजूद रहे।