फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेल - नाग पंचमी पर 1600 मीटर की दौड़ में बनियापुर, जाल्हूपुर, चौबेपुर के धावकों का दबदबा

विज्ञापन
चिरईगांव के जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी की ओर से सोमवार को नाग पंचमी के अवसर
विज्ञापन
विकासखंड के जाल्हूपुर में सोमवार को नाग पंचमी पर दौड़ प्रतियोगिता हुई। बारिश के चलते मैदान गीला होने से श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता चंद्रा-बलुआ मार्ग पर कराई गई। 1600 मीटर दौड़ में जाल्हूपुर, बनियापुर और चौबेपुर के धावकों का दबदबा रहा। वहीं सबसे ज्यादा सात विजेता जाल्हूपुर के रहे। बालक वर्ग की दौड़ में बनियापुर के विमल ने पहला, जाल्हूपुर के दीपक ने दूसरा और चौबेपुर के रमेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो किलोमीटर बालिका वर्ग में जाल्हूपुर की खुशबू विश्वकर्मा प्रथम, मौसम मौर्या द्वितीय और श्रेया यादव तीसरे स्थान पर रहीं। एक किलोमीटर दौड़ में जाल्हूपुर के सौरभ यादव पहले, रामाशीष दूसरे और इंद्रजीत तीसरे स्थान पर आए। शुभारंभ आशुतोष सरकार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। बसपा नेता राकेश यादव उर्फ बृजेश यादव ने विजेता धावकों को अंगवस्त्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी विजेताओं को पंखा, कड़ाही, बाल्टी, मेडल और अंगवस्त्र दिए गए। टॉप-टेन में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें