फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रग्बी : प्रादेशिक खेलकर लौटी मजदूर की बेटी ने नौ ट्राई कर टाइगर्स को 25-20 से दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में मंगलवार को बाबू आरएन सिंह खेल मेले के पांचवें दिन रग्बी प्रतियोगिता खेली गई। बालिका वर्ग में टाइगर्स की टीम ने बेहतरीन तालमेल से सनराइज क्लब को 25-20 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। दोनों टीम ने शुरू से तेज खेल दिखाया। वाराणसी टाइगर्स की तरफ से प्रादेशिक खेलकर लौटी मजदूर की बेटी सृष्टि पटेल ने नौ ट्राई और तान्या पटेल ने सात ट्राई किए। इसके साथ ही साइड पास और लांग पास के सहारे शानदार खेल दिखाया। काजल यादव ने नौ ट्राई कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरी टीम सनराइज क्लब की तरफ से आरुषि गुप्ता और साक्षी राय ने आठ-आठ ट्राई कर शानदार काउंटर अटैक किया। निर्णायक की भूमिका अवनीश पाल ने निभाई। बालक वर्ग की हॉकी के दूसरे हाफ के 19वें मिनट में अंशु के निर्णायक गोल से विकास क्लब ने जूपिटर क्लब को 4-2 से हरा दिया। चौथे मिनट में शुभम पटेल ने एकल प्रयास से गोल कर विकास क्लब को 1-0 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद ही जूपिटर क्लब के रौनक सिंह के सटीक पास पर आयुष पटेल ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। पहले हाफ के समापन तक दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में दोनों टीम ने रणनीति में बदलाव किया। छह मिनट बाद अंशु शर्मा के पास पर शुभम पटेल ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। एक ही मिनट बाद बाईं छोर से जूपिटर क्लब के रौनक सिंह ने एकल प्रयास से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले विकास क्लब के अंशू शर्मा ने लगातार दो गोल कर टीम का स्कोर 4-2 पहुंचाया और जीत दिला दी। निर्णायक की भूमिका मो. जावेद और इदरीस ने निभाई। मैच से पहले बरेका हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दशरथ यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें