महामना की जयन्ती पर श्री विश्वनाथ मन्दिर में हुआ रुद्राभिषेक संवाद
भारतीय तिथि के अनुसार शुक्रवार को बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्री विश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक और ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय और सहमानित व्यवस्थापक डॉ. सुभाष पांडेय के आचार्यत्व में पुरोहितों ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. संजय कुमार और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।