फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Varanasi News:इंद्रलोक के स्वतंत्र पत्रकार हैं देवर्षि नारद : राजेंद्र सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया पर देवर्षि नारद की जयंती शनिवार को लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाई गई। लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि नारद जी धर्म के प्रचार और लोक कल्याण के कार्यों में सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। इसलिए वे सूचनाओं का संवाहक, धर्मशास्त्रों का सृजनकर्ता, देव-दैत्य सभी के मित्र, सर्वलोक हितकारी तथा इंद्रलोक के स्वतंत्र पत्रकार कहे जाते हैं। पत्रकार डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता तीन सिद्धांत सूचना, समाचार और मनोरंजन पर कार्य करता है, जो नारद जी में भी यह तीनों तथ्य मिलते हैं। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने की। संयोजन डॉ. अंबरीश राय, संचालन डाॅ. कुमकुम पाठक और स्वागत प्रदीप कुमार ने किया। इस मौक पर अजय, राघवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें