फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू में RSS भवन स्थापित करने के मामले में 15 मार्च को होगी सुनवाई, इमरजेंसी में हुआ था जमींदोज

Thu, 29 Feb 2024 09:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू परिसर में आरएसएस भवन फिर से स्थापित करने के मामले में सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में 15 मार्च को सुनवाई होगी। संघ भवन को इमरजेंसी काल में 22 फरवरी 1976 को जमींदोज कराया गया था।
विज्ञापन
BHU admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक प्रथम पवन सिंह की अदालत में बुधवार को बीएचयू परिसर में स्थापित आरएसएस भवन को फिर से संचालित करने और वहां किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न किए जाने को लेकर दाखिल वाद पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई की तिथि 15 मार्च तय की गई है। पिछली तिथि पर बीएचयू ने जवाबदेही दाखिल की थी।

विज्ञापन


दरअसल, सुंदरपुर के कौशलेश नगर कॉलोनी निवासी प्रमील पांडेय ने अपने अधिवक्ता गिरीश उपाध्याय, मुकेश मिश्रा के जरिये अदालत में वाद दाखिल किया था। सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक प्रथम ने इसे संज्ञान लेते हुए बीएचयू से अपना पक्ष रखने के लिए आदेश दिया था।

दाखिल जवाब में बीएचयू ने कहा था कि एकेडमिक कैंपस में धार्मिक संगठनों की क्या जरूरत है। उधर, दाखिल वाद में कहा गया है कि बीएचयू में वर्ष 1931 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा शुरू हुई थी।
विज्ञापन


महामना पं. मदन मोहन मालवीय की पहल पर वर्ष 1937-38 में दो कमरों का संघ भवन बनवाया गया था। महामना ने उस समय के प्रति कुलपति राजा ज्वाला प्रसाद से भवन बनवाया था। बाद में इमरजेंसी काल में 22 फरवरी को 1976 को तत्कालीन कुलपति कालूलाल श्रीमाली के कार्यकाल में संघ भवन को रातों रात गिरवा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें