आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत आज एक दिवसीय दौर पर वाराणसी आएंगे। वो कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही चेतसिंह किला परिसर में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज एक दिवसीय दौर पर वाराणसी आएंगे। वह दोपहर बाद सिगरा स्थित संघ कार्यालय पहुंचेंगे। वाराणसी प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही चेतसिंह किला परिसर में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। शंकराचार्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं। आरएसएस कार्यालय व शंकाराचार्य के मठ में संघ प्रमुख के अगवानी की तैयारी तेजी से चल रही है।