पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बकायेदारों से वसूली करने के लिए अधिकारियों का दल घर-घर जाकर उनसे भुगतान कराएगा। यूपीपीसीएल ने बकायेदारों की सूची पूर्वांचल डिस्काॅम को उपलब्ध करा दी है। डिस्कॉम निदेशक ने वाणिज्य विभाग को वसूली के निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में अधिकारी बकायेदारों के घर जाकर भुगतान की अपील करेंगे। इस दौरान उनसे वार्ता कर बिलिंग में आ रही परेशानी का हल निकाला जाएगा। बिजली विभाग के मुताबिक सर्वाधिक बकाया उद्याेग से संबंधित लोगों के पास है। जहां दो हजार 667 उपभोक्ताओं पर 536 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह 26 लाख 29 हजार 584 उपभोक्ताओं पर 571 करोड़ रुपये बकाया है।
बकाया रुपये उपभोक्ता कुल बकाया करोड़ में
10 से 49 हजार 2629584 5711.88
50 से 1 लाख 568031 3943.26
1.1 लाख से 10 लाख 384243 7176.82
10.1 लाख से ज्यादा 2667 536.52