फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साड़ी कारोबारी से 50 हजार की छिनैती, मारपीट कर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

Sat, 26 Aug 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के मीना बाजार निवासी साड़ी व्यापारी जलालुद्दीन शनिवार सुबह हरहुआ डीह पर अचेत हाल में मिला। होश में आने पर उसने 50 हजार रुपये छिनैती का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के मीना बाजार निवासी साड़ी व्यापारी जलालुद्दीन शनिवार सुबह हरहुआ डीह पर अचेत हाल में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए उसे अस्पताल भिजवाया। होश में आने के बाद साड़ी व्यापारी जलालुद्दीन परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


मामले में भुक्तभोगी के बेटे मोहम्मद हुसैन ने हरहुआ पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि जलालुद्दीन शुक्रवार को गोलगड्डा और बजरडीहा स्थित गद्दी पर गए थे। रात में वो ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जिसमें चालक के कुछ मित्र पहले से बैठे थे। आरोप लगाया कि चालक के मित्रों ने जबरन उसे शराब जैसी कोई चीज जबरन पिला दिया।

फिर जेब में रखे 40 हजार रुपए नगद और 10 हजार रुपए के सामान छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट कर हरहुआ पुरानी सब्जी मंडी से पंचकोशी मार्ग पर फेंक कर सभी फरार हो गए। मामले में पुलिस का कहना है की घटना संदिग्ध लग रही है। पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें