फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे ट्रैक के पास आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की ओर से लोहता स्टेशन के पास न्यू वॉशिंग लाइन गेट नंबर 5 और भिटारी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैक न पार करने की हिदायत दी गई। हेड काॅन्स्टेबल बालकिशन, एसएसई संजय कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों, राहगीरों, बच्चों, महिलाओं को रेलवे लाइन पर न आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पतंग भी नहीं उड़ानी चाहिए। ऐसा इसलिए कि पतंग उड़ाने से रेलवे लाइन के ऊपर हाईवोल्टेज तार जिसमें 25000 वोल्ट की बिजली होती है, उस पर पतंग, मांझा फंस कर ट्रेन की पेंटो में उलझ जाता है। ट्रेन चलते समय उस पर पत्थर न मारने की अपील की। चेतावनी दी कि ऐसा करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें