फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एयरपोर्ट जा रहे मुख्यमंत्री की फ्लीट का रास्ता अचानक बदला, ऐसा भी क्या हुआ था

Fri, 13 Jan 2023 10:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट का रूट बदल गया। पुलिस लाइन से न ले जाकर मुख्यमंत्री की फ्लीट को घौसाबाद से निकाला गया। 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी की फ्लीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पुलिस लाइन पक्की बाजार स्थित भवन के तीसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से घंटे भर में आग पर काबू पाया गया। बिजली के सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। कैंट पुलिस के अनुसार आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना के चलते एयरपोर्ट जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट का रूट बदल गया। पुलिस लाइन से न ले जाकर मुख्यमंत्री की फ्लीट को घौसाबाद से निकाला गया।  कैंट थाना अंतर्गत पुलिस लाइन पक्की बाजार निवासी भवन स्वामी सरफराज ने बताया कि संभवत: शार्ट सर्किट के चलते मकान के तीसरे तल पर आग लगी।

जब तक कुछ समझ पाते कि कमरा धुएं से भर गया और सभी सदस्य बाहर आ गए। ऊपरी मंजिल पर रखे बिजली के सामान और फर्नीचर जलने लगे। कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया। लगभग एक घंटे में दमकल की तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आग फैलने से पहले ही काबू में किया गया - फोटो : अमर उजाला
संयोग था कि आग फैलने से पहले ही काबू में किया गया। कैंट पुलिस के अनुसार उसी समय मुख्यमंत्री की फ्लीट पुलिस लाइन से गुजरने वाली थी, जिसे घौसाबाद के रास्ते से निकाला गया। 

गंगा विलास क्रूज की यात्रा लिखेगी विकास की नई गाथा

गंगा विलास क्रूज की रवानगी से पहले सीएम योगी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास के साथ तेजी से कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। गंगा विलास क्रूज की यह यात्रा विकास की नई गाथा लिखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में देश में होने वाले बदलाव की साक्षी पूरी दुनिया है। काशी के लिए तो आज से संभावनाओं की एक नई यात्रा का श्रीगणेश संत रविदास के घाट से हुआ है। 

शुक्रवार को संत रविदास घाट पर गंगा विलास क्रूज और गंगा पार बनी टेंट सिटी के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने हर-हर महादेव का जयघोष किया, फिर कहा कि गंगा विलास क्रूज की शुरूआत काशी के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। यूपी को हमेशा इस बात की तड़प रहती थी कि लैंड लॉक स्टेट होने के कारण हमारी कृषि और एमएसएमई के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजना महंगा पड़ता था। इसे लेकर व्यापारी  परेशान रहते थे। अब यह समस्या दूर हो गई है।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत को दुनिया ने देखा है। विगत वर्षों में काशी अपने पुरातन कलेवर को बनाए रखते हुए वैश्विक मंच पर स्थापित हुई है। दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर रवाना हो रहे गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के जरिये वाराणसी में अब पर्यटन और रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा को स्वच्छ एवं अविरल किया गया। वाराणसी में यात्री जल परिवहन शुरू होने से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। काशी के नाविकों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। नावों को सीएनजी में तब्दील कराया गया है। काशी में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें