फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फाल्गुनोत्सव में झूम उठा रोटरी वाराणसी वृंदा परिवार

विज्ञापन
रंगों और उमंगों के पावन पर्व फाल्गुन के आगमन पर रोटरी वाराणसी वृंदा क्लब द्वारा आयोजित फाल्गुनो
विज्ञापन
रंगों और उमंगों के पावन पर्व फाल्गुन के आगमन पर रोटरी वाराणसी वृंदा क्लब की ओर से छावनी स्थित एक होटल में आयोजित फाल्गुनोत्सव सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ. आकांक्षा मिश्रा रहीं। क्लब की अध्यक्ष ललिता मोदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सचिव राधा अग्रवाल ने सद्भाव, मैत्री और सेवा संकल्प को रोटरी की पहचान बताया। संयोजिका श्रद्धा अग्रवाल, नीरजा अग्रवाल और रूबी जैन ने हंसी-ठिठोली से भरपूर खेलों का संचालन कर सभी को आनंदित किया। ब्रज की होली, फागुन नृत्य, शिव-पार्वती का काशी में ‘हर-हर महादेव’ उद्घोष के साथ अभिनंदन और अघोरी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। फाग गीतों की मधुर धुन पर उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में सामूहिक भोज, गुजिया और ठंडाई के साथ उत्सव का समापन हुआ। धन्यवाद सोनिका ने दिया। अलका पोद्दार, ऊषा दुबे, रीना गर्ग, डॉ. अनु, रचना, शशि, ममता, सिमरन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें