फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोटरी क्लब के दीपोत्सव में डांडिया की धुन पर झूमे सदस्य

विज्ञापन
दीपोत्सव, स्थापनोत्सव संग डांडिया में ख़ूब हुआ धमाल*, रोटरी क्लब शिवगंगा का दीपोत्सव, स्थापनोत
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से रविवार को छावनी स्थित होटल में दीपोत्सव, स्थापना उत्सव और डांडिया हुआ। इसमें क्लब के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने डांडिया और गरबा की प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सभी ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में रैंप वॉक, दीपावली थीम पर क्विज, तोल-मोल के बोल, ग्रुप गेम और लकी ड्रॉ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। डांडिया और गरबा की धुन पर सदस्य देर तक थिरकते रहे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। क्लब के संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने क्लब की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडीजी हरि मोहन शाह और विशिष्ट अतिथि पीडीजी उत्तम अग्रवाल रहे। अध्यक्ष विवेक वर्मा ने स्वागत किया। प्रशांत वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अजय कुमार और रंजना कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें