रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से आईएमए लहुराबीर और मारवाड़ी अस्पताल, बिड़ला अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की गईं। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने तीनों संस्थानों के लोगों को एंबुलेंस की चाबी भेंटकर रवाना किया। मलदहिया स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में आयुष मंत्री ने रोटरी क्लब के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा सबसे बड़ा सेवा कार्य होता है। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि तीन और एंबुलेंस जल्द ही आएंगी। विशिष्ट अतिथि दिनेश गर्ग गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं, और 125 सेवा कार्य संपन्न कराए हैं। संयोजन धर्मेंद्र गोयल, स्वागत विनोद अग्रवाल,सचिव रिपोर्ट रितेश कुमार ने प्रस्तुत किया। संचालन चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,धन्यवाद ज्ञापन दीपक माली ने किया।