फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलबाॅल : हरियाणा को हराकर चैंपियन बनी यूपी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सब जूनियर उत्तर भारतीय रोलबाॅल चैंपियनशिप में यूपी की टीम ने हरियाणा को एकतरफा मुकाबले में मात देकर खिताब जीत लिया। शनिवार को कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। विनायक और प्रतिष्ठा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
फाइनल में बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को 7-0 से हराया। टीम की तरफ से विनायक ने 2 और वेदांग यादव ने 3 गोल किए। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 8-2 से हराया। बालक वर्ग में जम्मू कश्मीर और बालिका वर्ग में उत्तराखंड की टीमों ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग मैच में बालक वर्ग में यूपी टीम ने जम्मू कश्मीर को 10-0 से, हरियाणा ने उत्तराखंड को 4-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में यूपी टीम पंजाब को 6-1 और हरियाणा की टीम उत्तराखंड को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। मुख्य अतिथि उत्तर पूर्वी रेल के अपर मंडल रेल अधीक्षक ज्ञानेश त्रिपाठी, अध्यक्ष राहुल सिंह, संयोजक केशव जालान, उत्तर प्रदेश रोलबाॅल अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें