क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 471 युवा शामिल हुए। 15 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 130 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया 10,000 से 22,000 रुपये जॉब आफर पर युवाओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 24 जून को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर चौका घाट पर फिर से रोजगार मेला लगेगा। अभ्यार्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।