फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोहनिया विधायक ने अपना दल एस के नामित पार्षद का किया सम्मान

विज्ञापन
अपना दल एस के नवनियुक्त सभासद कमलेश गुप्ता का जोरदार स्वागत,रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल व आराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नामित अपना दल (एस) के पार्षद कमलेश गुप्ता के आवास पर स्वागत समारोह हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल रहे। उन्होंने नामित पार्षद कमलेश गुप्ता को पार्टी का पट्टा पहनाकर, पुष्पगुच्छ, मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही भाजपा के नामित पार्षद दिनेश शर्मा और अजय जायसवाल उर्फ पप्पू का भी सम्मान हुआ। अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, श्याम बाली पटेल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, प्रदेश सचिव सियाराम पटेल शामिल रहे। कमलेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें