फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सदन में की फ्लाईओवर और फोरलेन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र के दौरान रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की गूंज सुनाई दी। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुनियादी समस्याओं और भविष्य की जरूरतों को मजबूती से पटल पर रखा। विधायक ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मांग की है। विधायक ने मोहनसराय चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम और अत्यधिक भीड़भाड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि यातायात के दबाव को देख यहां एक ग्रेड सेपरेटर (फ्लाईओवर) का निर्माण आवश्यक है। स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही वाराणसी-प्रयागराज और वाराणसी-भदोही मार्ग पर चलने वाले वाहनों को भी सुगम रास्ता मिलेगा। उन्होंने मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग को शीघ्र फाेर लेन में बदलने की मांग की। यह मार्ग शीतला माता मंदिर, अदलपुरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक ने अखरी से बच्छाव, करसड़ा और बेटवार होते हुए चुनार मार्ग को फोरलेन में चौड़ीकरण करने की मांग की। वर्तमान में करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय और अन्य सरकारी परियोजनाओं के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें