संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के दूसरे दिन लेखनी प्रतियोगिता में रोहन तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया। अक्षय दीपक ने भाषण प्रतियोगिता में बाजी मारी। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से युवा सप्ताह के तहत महोत्सव हो रहा है। समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। लेखन में विशाल शर्मा द्वितीय, हर्षित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में महेंद्र मिश्रा को दूसरा, शिवांश को तीसरा स्थान मिला। मानस त्रिपाठी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रोफेसर विद्या कुमारी चंद्र, डॉ. कुंज बिहारी द्विवेदी, डॉ. विजेंद्र कुमार आर्य मौजूद रहे।