फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: जज दंपती के सामने उनके कार चालक के साथ डकैती, पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े सरेराह हुई घटना

Tue, 26 Dec 2023 08:21 AM IST
किरन रौतेला पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विजय कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वाराणसी की सिविल कोर्ट में कार्यरत एक जज दंपती की कार का चालक है। 23 दिसंबर को वह जज दंपती और उनकी बच्ची को लेकर लखनऊ से वाराणसी आ रहा था। अपराह्न लगभग चार बजे बाबतपुर पुलिस चौकी के पास चाय पीने के लिए कार रोकी।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर पुलिस चौकी के पास जज दंपती के सामने दिनदहाड़े सरेराह उनके कार चालक के साथ डकैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया। मामले में जज दंपती के कार चालक तक्खू की बौली निवासी विजय कुमार वर्मा की तहरीर के आधार पर फूलपुर थाने में डकैती सहित अन्य आरोपों में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विजय कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वाराणसी की सिविल कोर्ट में कार्यरत एक जज दंपती की कार का चालक है। 23 दिसंबर को वह जज दंपती और उनकी बच्ची को लेकर लखनऊ से वाराणसी आ रहा था। अपराह्न लगभग चार बजे बाबतपुर पुलिस चौकी के पास चाय पीने के लिए कार रोकी। दुकान से चाय लाकर जज दंपती को दिया और खुद बाहर खड़ा होकर चाय पीने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और अचानक उसकी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने लगा। उसने मना किया और बताया कि कार के पीछे की सीट पर बैठे हुए दंपती जज हैं। कार के आगे-पीछे न्यायाधीश भी लिखा हुआ था। इसके बावजूद व्यक्ति ने जबरन कार में बैठने का प्रयास किया।

विजय कुमार वर्मा ने बताया कि विरोध करने पर वह व्यक्ति गालीगलौज करते हुए उसे लात-मुक्के से मारने लगा। उस व्यक्ति के द्वारा मारपीट शुरू किए जाते ही सड़क पर खड़े चार-पांच अन्य लोग भी आ गए। वह सब भी उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसे मारने-पीटने लगे। विजय ने कहा कि उसके साथ मारपीट करने वालों ने उसकी जेब में मौजूद लगभग 1300 रुपये और जरूरी कागजात भी छीन लिया। किसी तरह से वह भाग कर बाबतपुर पुलिस चौकी के अंदर गया और घटना की जानकारी दी। उधर, इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

जज दंपती डर गए थे

विजय कुमार वर्मा ने बताया कि बदमाश उसे पीटने के साथ ही कार भी तोड़ने पर आमादा थे। उसकी पिटाई और कार तोड़ने का प्रयास देखकर जज दंपती भी डर गए थे। जो व्यक्ति मारपीट में शामिल था, वह सफेद रंग की कार (वाराणसी में रजिस्टर्ड) से उतरा था। मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी, लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया। बदमाशों के हमले में उसे काफी चोट लगी। बदमाशों के व्यवहार से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह इस तरह की घटता को अंजाम देने के अभ्यस्त हैं।

मारपीट शुरू करने वाले को सभी मास्टर साहब कह रहे थे

चालक विजय ने पुलिस को बताया कि जज दंपती की कार में जबरन बैठने का प्रयास और मारपीट शुरू करने वाले व्यक्ति को सभी लोग मास्टर साहब कह रहे थे। उस व्यक्ति की पहचान भी पुलिस से कराई गई है। उधर, क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जज दंपती के सामने उनके कार चालक से जुड़ा मसला होने के बावजूद कुछ सफेदपोश लोग आरोपियों की ओर से फूलपुर थाने में पैरवी करने पहुंचे थे। कार चालक विजय कार्रवाई के लिए अड़ा रहा, तब जाकर डकैती सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें