फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहड़िया मंडी में कूड़े का अंबार, सड़क गड्ढे में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी प्रशासन से कई बार व्यापारियों ने की शिकायत पर नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन


वाराणसी। पहड़िया मंडी में लगे कूड़े का अंबार बारिश के पानी में मिलने से बजबजा रहा है। सब्जी मंडी की करीब सात सौ मीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। यहां के व्यापारियों ने बताया कि मंडी प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
कारोबारी काशीनाथ, नंदलाल जायसवाल व विजय ने बताया कि मंडी की स्थिति को देखकर तीन दिनों से इक्का-दुक्का गाड़ी ही माल मंगा रहे हैं। क्योंकि ट्रकों के गड्ढे में गिरने का डर है, जो माल आ रहा है, उसकी ढुलाई खर्च बढ़ जा रही है। यहां तक की मंडी प्रशासन ने अभी तक खराब सड़क को बनवाने के लिए कार्ययोजना नहीं बनाई है। मंडी समिति के सचिव डीके वर्मा ने बताया कि नगर निगम को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कूड़े को हटवाया जाएगा। सफाई के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

अभी कार्ययोजना ही नहीं है तैयार

ऐसे में बजट के लिए प्रस्ताव कब भेजा जाएगा। मंडी प्रशासन की ढुलमुल रवैये से इस बार भी मंडी की सड़क बरसात भर ऐसे ही खस्ताहाल रहेगी।

गोदाम में घुसा सीवर, प्याज खराब
प्याज मंडी की ओर बह रहा सीवर गोदाम में घुस गया है। इससे प्याज खराब हो गया है। व्यापारी काशीनाथ ने बताया कि सीवर की वजह से एक गाड़ी में से आधा प्याज खराब हो गया।
विज्ञापन



मंडी समिति से सड़क निर्माण के लिए कार्ययोजना का प्रस्ताव ही नहीं मिला है। मिलने के बाद ही बजट के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा।-राजेश कुमार, उपनिदेशक (निर्माण) मंडी समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें