फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन योजना में सड़क निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन योजना में बाधक बने सेंट्रल जेल के 12 आवासों को तोड़कर पीडब्ल्यूडी जल्द ही सड़क का निर्माण करेगी। पीडब्ल्यूडी ने सेंट्रल जेल परिसर में दूसरे स्थान पर 12 नए आवास का निर्माण पूरा कर दिया है। जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी ने कर्मचारियों को स्थानांतरित करने को कहा है। ताकि सड़क निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम का कहना है कि सेंट्रल जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर आवास खाली कराने को कहा गया है। ताकि उन्हें गिराकर आगे का काम शुरू किया जाए। उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते थोड़ी मोहलत मांगी है। पुराने मकान टूटने के साथ अधूरे सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा। फुलवरिया फोरलेन के चौड़ीकरण में बौलिया के पास 54 मकान बाधा पहुंचा रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें आवास उपलब्ध कराने के साथ मुआवजा दिया। वहीं, सेंट्रल जेल परिसर में 12 आवास रास्ते में बाधा पहुंचा रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने आवास को खाली कराने को कहा तो जेल प्रशासन ने आवास नहीं होने का हवाला देकर मोहलत मांगी। साथ में बजट की भी समस्या बताई। जिसके बाद आवास बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें