घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नैनी के सनईपुरवा निवासी विनय पटेल व महेवा नैनी निवासी अंकित व श्याम बाबू एक ही बाइक पर सवार होकर प्रयागराज से जल चढ़ाने के लिए वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम आ रहे थे। इधर काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद भदोही जिले के गुलौरी निवासी दीपक तिवारी अपने एक अन्य साथी के साथ प्रयागराज की तरफ जा रहे थे।
खजुरी ओवरब्रिज के पास दोनों की बाइक आमने-सामने भिड़ गई। घटनास्थल पर विनय पटेल व अंकित की मौत हो गई। उनके साथी श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर दीपक तिवारी घायल हो गए तो वहीं उसके साथी तेजधर तिवार निवासी गुलौरी (भदोही) की मौत हो गई।
तीन कांवरियों की सड़क हादसे में मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से घायलों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश भी दिया है।