फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसा टेंपो, सेवानिवृत्त बीएसएनएल महाप्रबंधक व उनकी बेटी की मौत, वाराणसी से जौनपुर जाते समय हादसा 

Fri, 20 Nov 2020 06:08 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित सातों महुआ के पास शुक्रवार सुबह टेंपो ट्रक में घुस गया। इस हादसे में टेंपो सवार सेवानिवृत्त बीएसएनएल के महाप्रबंधक व उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी, बेटी समेत नातिन व चालक घायल हो गए।

विज्ञापन


जौनपुर के जलालपुर स्थित भाऊपुर त्रिलोचन महादेव निवासी श्यामलाल कन्नौजिया मुंबई में बीएसएनएल के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में उनका परिवार मुंबई के मलाड में रहता है। शुक्रवार भोर मुंबई दादर एक्सप्रेस से परिवार समेत वाराणसी पहुंचे। इसके बाद टेंपो से अपने पैतृक आवास भाऊपुर जा रहे थे कि बड़ागांव थाना के सातों महुवा में आगे जा रही ट्रक में टेंपो घुस गया।

विज्ञापन

इससे टेंपो सवार श्यामलाल कन्नौजिया 65 और उनकी बड़ी पुत्री पिंकी 24 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में श्यामलाल की पत्नी कलावती देवी 58, बेटी पूजा 22, नातिन अंशु 12 और टेंपो चालक भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां श्यामलाल और पिंकी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें