टक्कर से डीसीएम ट्रक पलट गया और उसके चालक व खलासी शीशा तोड़ कर किसी तरह से बाहर निकले। इसके बाद ट्रक ने बाइक सवार रामनगर क्षेत्र निवासी रजत को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से रजत डिवाइडर पर जा गिरा और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसका ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे पर रविवार अलसुबह दूध लादे हुए ट्रक के चालक और खलासी को चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने मारापीटा। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीन लिया। भुक्तभोगियों की सूचना के आधार पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। कानपुर स्थित एक फैक्ट्री से दूध लेकर ट्रक चालक नंदलाल यादव और खलासी अवधेश वाराणसी के लिए जा रहे थे। चालक नंदलाल के अनुसार डंगहरिया गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप चार पहिया वाहन सवारों ने रोक लिया।
इसके बाद चालक और खलासी को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। खलासी और चालक ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो वाहन सवार मिर्जामुराद की ओर भाग निकले। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बदमाशों को चिह्नित कर धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।