फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: मां-बेटी सहित तीन की मौत और पांच घायल, हाईवे पर कंटेनर में घुसी थी कार

Sun, 11 Jun 2023 07:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। काशी दर्शन के लिए आ रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


प्रयागराज जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के उचवागड़ी निवासी अधिवक्ता पवन प्रकाश शुक्ला (33), अपनी पत्नी नेहा (30), बेटे अहान (5) व विहान (3) के साथ कार से दर्शन-पूजन के लिए निकले थे। कार में पवन प्रकाश शुक्ला के परिवार के अलावा उनकी सास प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना के रामगढ़ कोठारी की रहने वाली ज्योति मिश्रा (48), उनका बेटा अनुपम मिश्र (30) व बहू पूजा मिश्रा (25) और उनकी मां चांदोपारा गांव की रहने वाली सुधा द्विवेदी (63) भी सवार थीं। 

कार चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

सभी लोगों ने विंध्याचल में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कार से बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी निकले। आशंका जताई गई है कि कार चला रहे अनुपम मिश्र को खजुरी में नेशनल हाईवे पर झपकी आई। इसी के साथ उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे जा घुसी।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में वीडीए की बिल्डिंग के तीसरे तल से नीचे गिरे युवक की मौत, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर आई मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुधा द्विवेदी, उनकी बेटी ज्योति और पवन प्रकाश शुक्ला को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। मगर, रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो बच्चों सहित पांच लोगों को उपचार के लिए समीप के नर्सिंग होम में ले जाया गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों को जानकारी दे दी गई थी। कंटेनर को कब्जे में लेकर तीन लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

जहां हुआ हादसा वह बना दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र

स्थानीय लोगों ने बताया कि खजुरी में नेशनल हाईवे पर जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन गया है। रविवार को जहां कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसी के समीप एक चारपहिया वाहन की कंपनी का सर्विस सेंटर है।
विज्ञापन

इसके चलते सर्विस लेन पर 24 घंटे वाहन खड़े रहते हैं और जाम लगा रहता है। वहीं, जिन वाहनों को सर्विस लेन पर जगह नहीं मिल पाती है वह नेशनल हाईवे पर खड़े हो जाते हैं। इसके चलते रोजाना जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें