फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बेकाबू मैजिक ने मारी बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर, बड़े की मौत, छोटा गंभीर

Tue, 28 Feb 2023 10:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अखरी क्षेत्र में सोमवार देर रात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक वाहन छोड़कर चालक भाग गया। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अखरी क्षेत्र में सोमवार देर रात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक वाहन छोड़कर चालक भाग गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अखरी क्षेत्र निवासी अमन चौरसिया उर्फ अमन विराट और गौतम की सरायहड़हा में दुकान है।
विज्ञापन


दोनों भाई दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। अखरी क्षेत्र में उनकी बाइक पर पीछे से तेज रफ्तार एक मैजिक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर में अमन को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर रूप से घायल गौतम भर्ती है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
खजुरी तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पाकर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बड़ी पियरी, औघड़ नाथ की तकिया क्षेत्र निवासी माता प्रसाद (69) बाइक से खजुरी तिराहा से चौकाघाट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक माता प्रसाद की बाइक पर टक्कर मारते हुए चौकाघाट की ओर निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माता प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की।

बाइक को टक्कर मार कर 300 मीटर दूर तक घसीटता ले गया वाहन

चौखंडी स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा। वहीं, सड़क पर पड़ी बाइक वाहन में फंस गई। इसके बाद वाहन का चालक बाइक को घसीटते हुए लगभग तीन सौ मीटर दूर चौखंडी रेलवे क्रॉसिंग तक ले गया। वाहन को छोड़ कर चालक और उसमें सवार अन्य लोग भाग निकले। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन पर ईंट-पत्थर मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन में भाजपा के झंडे के साथ ही हूटर भी लगा हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें