मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश सिंह ने शव को कब्जे में लिया। हादसे के दौरान कार चालक भाग निकला। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेसुध हो गए। शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। चौबेुपर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार कार से हादसा हुआ, गाड़ी मालिक और चालक की पहचान कर ली गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
तीन दिन पहले ही आया था मुनारी
दुर्गा पूजा का मेला घूमने के लिए अंश उर्फ यश अपनी बुआ के यहां तीन दिन पहले मुनारी आया था। वो प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव में कक्षा पांच का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित परिवार को आर्थिक धनराशि दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। सड़क से अचानक कार अंश को रौंदते हुए नीम के पेड़ की तरफ घूम गई। यदि नीम का पेड़ नहीं होता तो वहां बड़ी घटना होती। जिस समय कार अनियंत्रित हुई बाजार में काफी भीड़ थी।
इकलौते बेटे की असमय मौत की सूचना मिलते ही मां अंजनी बदहवाश हो गई। किसी तरह सूचना पाकर वह भी अंश की बुआ के यहां पहुंची। बेटे की मौत पर वह अचेत हो रही थी। जब होश में आती तो सिर्फ यही कहती कि ‘हे दुर्गा माई, हमरे ललनवा के जिनगी काहे छीन लहेलू..’ परिजनों के इस करूण क्रंदन से मौजूद हर किसी की आंखें डबडबा गईं।
पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। दो बहनें जागृति (13) आौर आकृति (09) भी भाई की मौत से सदमे में थी। वह यही कहती कि अब हम किसकी कलाई पर राखी बांधेंगे। भाई के गम से दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, पिता को लोग ढांढस बंधाने में लगे रहे।