फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: वाराणसी में रिंग रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छह घायल

Mon, 27 Dec 2021 03:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। जिसके कारण रिंग रोड पर सड़क हादसे हुए। 
विज्ञापन
रिंग रोड पर ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हरपुर गांव स्थित रिंगरोड फेज-2 पर घने कोहरे के कारण ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने भी टक्कर मार दी और डिवाइडर पर जा चढ़ा। हादसे में छह लोग घायल हो गए।  मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित रिंगरोड फेज-2 के ओवरब्रिज पर ये हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ।

विज्ञापन


ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मेहंदीगंज की तरफ जा रही थी। वाहनों के भिड़ने की आवाज को सुनकर हरपुर गांव के सैकड़ों लोग रिंगरोड पर पहुंचे। सभी घायलों को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंची। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति हो गई।

घने कोहरे के बीच तेजी से जा रहे वाहनों को रोकने की कोशिश की। इधर, ग्रामीण भी चिल्ला-चिल्ला कर दोनों लेन से तेज गति से गुजर रहे वाहनों को रोक रहे थे। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। मऊ निवासी ट्रक चालक देवनाथ (55 ), खलासी (25) और ट्रैक्टर पर सवार अभिषेक (22) , महेश(18) समेत छह लोग घायल हो गए
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी रिंग रोड पर हादसा: कोहरे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलवे ठेकेदार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें