फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सड़क किनारे बैठे लोगों को कार ने मारी टक्कर, कई लोग हुए घायल

Mon, 25 Apr 2022 11:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हुकूलगंज में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हुकूलगंज में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक दयाशंकर मौर्या ने कहा कि कार में उसकी मां सवार हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


उन्हें कीमो थेरेपी के लिए कैंट स्टेशन से आगे टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। उनको दर्द हुआ तो पीछे मुड़कर देखने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि मां को अस्पताल ले जाने दीजिए, उनकी हालत गंभीर है।

पांडेयपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने सभी घायलों को दीनदयाल हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं कार चालक का मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन पेपर रख कर अस्पताल भेज दिया।  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल लोगों में रविंद्र कुमार, विनोद यादव, सरजू, साहिल ,असगर अली लगभग सभी हुकुलगंज के निवासी हैं। सभी के पैर, हाथ और कमर में चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें