फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: वाराणसी में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

Fri, 08 Apr 2022 12:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र स्थित मोहनसराय ओवरब्रिज अज्ञात वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों दवा लेने के लिए बीएचयू अस्पताल जा रहे थे। उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसा मोहनसराय ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बेनीपुर मिर्जामुराद निवासी राधेश्याम पटेल (47) और उनकी पत्नी गीता देवी (40) के तौर पर हुई है। दोनों के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।  राधेश्याम पटेल पावरलुम चलाता था। हादसे के सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें